गुढ़ा गौड़जी की पनोरमा स्कूल रही क्षेत्र में अव्वल

पनोरमा की पुष्पा ने किया बड़ा कमाल

उदयपुरवाटी क्षेत्र की पनोरमा वर्ल्ड स्कूल गुढ़ा गोड़जी ने 12 वीं विज्ञान, कृषि विज्ञान एवं कला संकाय में श्रेष्ठ परिणाम एवं गुढ़ा गोड़जी में अपना परचम लहराने के बाद दसवीं के परिणाम में भी शानदार प्रदर्शन के साथ शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है। स्कूल के चेयरमैन डॉ. विकास गिल ने बताया कि छात्रा पुष्पा गुर्जर ने 96.67 प्रतिशत अंकों के साथ गुढा टॉपर रहने का प्रदर्शन बरकरार रखा है। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉक्टर सुमित्रा गिल एवं प्रबंध निदेशक वीरेंद्र प्रताप सोहू ने टॉपर विद्यार्थियों का विद्यालय प्रांगण में पुष्प माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों का सम्मान किया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयपाल सिंह ओला , एओ आशीष बांगडवा, ताराचंद खीचड, कृष्ण महला, वीरेन्द्र महला, सुशील कुमार, विजेंद्र मिठारवाल, मुकेश कुमार गुर्जर, प्यारेलाल ओलखा, मुनेश सैनी, मनोज, दीपक कुमावत, बूंटीराम एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक मदन सिंह गिल ने समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

http://atulyasansar.com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Video-2022-06-14-at-6.08.17-PM.mp4