काकरिया में बाबा परमानंद मेले में चल रही दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब सीकर को हराकर गुढ़ा की टीम ने जीत
सुबह सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
काकरिया में श्री श्री 1008 बाबा परमानन्द दास महाराज के मेले में दो दिवसीय चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बुधवार साय को फाइनल मुकाबला सीकर व गुढ़ा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने रोमांचक मुकाबले दिखाते हुए सीकर की टीम को 2-1 से हराकर गुढ़ा की टीम ने बॉलीवॉल स्पर्धा का खिताब जीता। मेला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि खेतड़ी के चेयरमैन गीता सैनी ने विजेता टीम को 11000 रु व उप विजेता टीम को 5100 रू नगद राशि व मोमेंटो देकर खिलाड़ियों का सम्मान किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल कोच सफी मोहम्मद ने निर्णायक भूमिका निभाई। मेला कमेटी की ओर से सदस्यों ने मुख्य अतिथि चेयरमैन गीता सैनी को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान अजय सिंह तुनवाल, सरपंच रोहिताश गुर्जर, कमल शर्मा, पूर्व सरपंच रुडमल सैनी, मूलचंद सैनी, बनवारीलाल नेताजी, राजू सैनी ,बलाराम सैनी झाकरिया, महिपाल मीणा, रूडमल टेलर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।