Gujarat Election: गुजरात में चुनावी कार्यक्रम घोषित, 1 और 5 दिसंबर को मतदान, 8 को परिणाम

जयपुर। चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम को घोषित कर दिया हैं। चुनाव दो चरणों में आयोजित किये जायेंगे। पहले चरण में 1 दिसंबर को मतदान होगा और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा की 182 सीटों में से 89 पर पहले चरण में और 93 में दूसरे चरण में मतदान होगा. इस वर्ष 4.9 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 34,000 से अधिक सहित 51,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कम से कम 135 लोगों की मौत के कारण मतदान कार्यक्रम की घोषणा करने में देरी हुई।

बता दें कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। केंद्र ने चुनाव से पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 160 कंपनियों को तैनात किया है।

गुजरात में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
गुजरात में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखेने को मिलेगा। जो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच होने वाला है। बता दें कि दो दशकों से अधिक समय भाजपा राज्य में सत्ता में है । 2017 के पिछले चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर क्रमश: 49.05 फीसदी और 42.97 फीसदी वोट हासिल किए थे। इन वर्षों में, कांग्रेस की संख्या घटकर 62 हो गई, जबकि भाजपा की संख्या बढ़कर 111 हो गई।