राजस्थान के गुंजन सिंह बने जामिया में अध्यक्ष!!

घसीपुरा / कांवट
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के छात्र गुंजन सिंह खोखर को जामिया का अध्यक्ष (एबीवीपी) नियुक्त किया गया हैं।। खोखर की कैंपस में छात्र नेता के तौर पर खास पहचान रही हैं और साल 2017 से ही छात्र हितों के लिए कार्य करते आए हैं।। उन्होंने जामिया में अपनी एक अलग ही पहचान कायम कर रखी है।। वो एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर पर काम करते आए हैं।। नियुक्ति के वक्त दिल्ली प्रांत (एबीवीपी) से संगठन मंत्री श्री राम जी, सहमंत्री शुभम जी, विश्विद्यालय के प्रोफेसर व अनेक छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।।

इसी दौरान गुंजन सिंह खोखर राजस्थान सीकर कांवट घसीपुरा ने बताया की वो आगे भी छात्र हितों के लिए काम करते रहेंगे और उनकी आवाज बनेंगे, साथ ही उन्होंने बताया की जामिया में हमेशा से गंगा- जमुनी तहजीब रही है और वो उसको ध्यान में रखते हुए, हमेशा छात्र हित के लिए काम करेंगे।।