मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री रघुवीर पटेल का गुर्जर समाज ने किया स्वागत

शाहपुरा न्यूज  - त्रिवेणी धाम गुर्जर समाज की धर्मशाला में सोमवार को मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर पटेल, भामाशाह श्रवण कांवर इन्दौर, सेवानिवृत्त थानेदार रामस्वरूप अधाना, युवा नेता हेमराज माल्या का गुर्जर समाज ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला और साफा पहनाकर किया स्वागत। इस दौरान पटेल ने कहा कि  समाज के लिए अगर कोई भी काम हो तो आधी रात में भी समाज के साथ हूं। पटेल राजस्थान के निवासी है। मध्यप्रदेश में रहकर समाज के लिए काम किया। देवनारायण बोर्ड का गठन करने में पटेल की अहम भूमिका थी और पहला अध्यक्ष पटेल को बनाया गया।

इस मौके पर गुर्जर समाज कमेटी त्रिवेणी धाम संरक्षक रघुवीरशरण सराधना, अध्यक्ष रामफूल पोसवाल, उपाध्यक्ष धूड़ाराम पोसवाल, महामंत्री राजेंद्र सराधना, कोषाध्यक्ष रामसिंह खटाना, देवनारायण जनकल्याण के अध्यक्ष भूराराम भरगढ़, मीडिया प्रभारी सुभाष पोसवाल, सूरज तंवर, भंवरलाल कसाना, कैलाश खरलवा, रामवतार सराधना, हनुमान पोसवाल, साधुराम सराधना, रामावतार चौहान, बाबूलाल सिंधु, उम्मेदसिंह, हरलाल रावत, देवकरण चौहान, जयराम सूद सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।