गुरप्रीत इन्सां ने दुर्लभ ग्रुप एबी नेगेटिव एसडीपी डोनेट कर बचाई रोगी की जान

कोटा 14 जनवरी। मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर धाार्मिक दृष्टि से जहां लोगों ने जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री, भोजन के पैकेट, मिठाईयां, गजक व पतंगे वितरित की वहीं डेरा सच्चा सौदा कोटा के सेवादार गुरप्रीत सिंह इन्सां ने पीलिया रोग से ग्रसित रोगी के लिए अत्यावश्यक होने पर दुर्लभ ब्लड एबी नेगेटिव एसडीपी डोनेट कर उसकी जान बचाकर पुण्य कार्य किया है।


सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार कोटा के एस एन पारीक अस्पताल में बारां जिले की अंता तहसील के बमूलिया माताजी निवासी हंसराज नागर को पीलिया रोग बढ जाने से खून का पानी हो गया और तत्काल एबी नेगेटिव एसडीपी की जरूरत पडने पर रोगी के परिजनों के सामने उक्त ग्रुप की व्यवस्था करने के समस्या उत्पन्न हो गई। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा की सिरसा स्थित हैल्प लाईन पर सूचना दी गई। हैल्प लाईन से रोगी की जान बचाने के लिए कोटा में जिम्मेवारों को बताया और तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। ऐसे में दुर्लभ ग्रुप एबी नेगेटिव के डोनर गुरप्रीत सिंह इन्सां को बताया।

गुरप्रीत इन्सां करीब 50 किलोमीटर दूर अपने गांव प्रेमपुरा से अपने सभी काम छोडकर तुरन्त अपना ब्लड सेन्टर कोटा पहुंचे और एबी नेगेटिव एसडीपी डोनेट कर मरीज की जान बचाने के लिए फरिश्ता बनकर आये। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार द्वारा अनजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए दुर्लभ ब्लड एसडीपी डोनेट करने पर रोगी के परिजनों की आंखे भर आई और कहने लगे लगातार प्रयास के बाद भी हम अपने मरीज को नहीं बचा पा रहे थे। ऐसे समय में आपने यहां आकर हमारे मरीज को जीवन दान देने में मदद की। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के गुरूजी की पावन प्रेरणा से आज हमारे रोगी की जान बच पाई है। उधर सेवादार गुरप्रीत इन्सां का कहना है कि नये साल का जनवरी माह पूज्य गुरू शाह सतनामजी महाराज का जन्म माह है और आज मकर सक्रांति का पर्व भी है, ऐसे में एसडीपी डोनेट कर बहुत ही खुशी का अहसास हो रहा है। एसडीपी डोनेट के समय सेवादार कमल कुमार इन्सां भी साथ में उपस्थित रहे।