पचलंगी की सीमा पर स्थित है हंसनला बालाजी धाम आश्रम

पचलंगी की सीमा पर स्थित है हंसनला बालाजी धाम आश्रम

देश विदेश में भी काफी पहचान है हंसनला बालाजी धाम आश्रम की

हनुमान दास जी मोनी बाबा से दूरदराज से आशीर्वाद लेने आते हैं श्रद्धालु

भगवान के भजन प्रभाव से ही पापों से छुटकारा मिलता है……. मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव के पास सीमा पर स्थित हंसनला बजरंग धाम गुहाला पचलंगी सीमा पर सवा महीने तक चलने वाला रामधुनी कार्यक्रम 24 घंटे श्री हनुमान दास जी मोनी बाबा के सानिध्य में चल रहा है l हनुमान दास जी मोनी बाबा करीब 28 साल पहले आश्रम पर आए थे l उनके आने के बाद लगातार धर्म क्षेत्र में हजारों भक्त हंसनला धाम से जुड़े हैं तथा धाम का चहुमुखी विकास भी हुआ है l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने बताया कि हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर हनुमान दास जी मोनी बाबा के आने के बाद से ही काफी चहुमुखी विकास हुआ है l राष्ट्रीय सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष भावरिया ने कहा कि भगवान के भजन प्रभाव से ही पापों से छुटकारा मिलता है l बाबा के सानिध्य में इस क्षेत्र में करीब 1 दर्जन से ज्यादा यज्ञ हो चुके हैं संत समाज में हंसनला धाम की देशव्यापी पहचान भी है l आश्रम के संत हनुमान दास जी मोनी बाबा ( महाराज ) 31 वर्ष तक मौन धारण कर दो 2018 में यज्ञ के शुभ अवसर पर मौन तोड़ा था l उन्होंने प्रथम उच्चारण सीताराम शब्द से किया l मनुष्य धर्म धारण कर कड़ी मेहनत करता है तो सफलता उनकी गोद में बढ़ती है l धर्म कर्म से ही भाग्य का उदय होता है l