राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से हरिप्रसाद ने किया नामांकन दाखिल

शाहपुरा न्यूज - विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज हुए समाजसेवी हरिप्रसाद बलिवाल को हनुमान बेनीवाल की रालोपा व भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा शाहपुरा से संयुक्त प्रत्याशी बनाया गया है। बलिवाल ने अपनी सुबह की शुरुआत माता - पिता के चरण स्पर्श कर आशिवार्द लिया वहीं उन्होंने श्याम मंदिर पहुंच कर प्रभु की स्तुति कर प्रात: 10:00 बजे माता - पिता के साथ टैक्टर पर सवार होकर बड़े सादगी से उपखंड कार्यालय पहुंचे।

जहां उन्होंने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) द्वारा चुनाव चिन्ह बोतल के लिए शाहपुरा विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। हरिप्रसाद बलिवाल ने बताया की इस अद्वितीय पहल का उद्देश्य शाहपुरा की जनता को दिखाना था की एक किसान का बेटा न केवल एक यथार्थवादी नेता हैं, बल्कि एक साधारण नागरिक के रूप में शाहपुरा के साथ उनका पारिवारिक जुड़ाव है। बलिवाल की सादगी एवं संवेदनशीलता ने जनता को बड़ा उत्साहित किया और उनके नेतृत्व के प्रति भरोसा जताया है। कार्यालय सहप्रभारी मोहन लाल ने बताया बलिवाल का यह नामांकन शाहपुरा की जनता के प्यार और समर्थन का परिचायक है। वो शाहपुरा के विकास और समृद्धि की ओर बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका आरएलपी प्रत्याशी के रुप में दिया आवेदन एक नामांकन हि नहीं, अपितु जनता की एक महत्वपूर्ण आवाज है। जिसका वो सामर्थ्य व जनसहयोग से शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को नई ऊर्जा देने का प्रयास करेंगे।