संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उदयपुरवाटी एसडीएम एवं तहसीलदार ने ली बूस्टर डोज
कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित राजकीय धर्मशाला में चल रहे कॉविड वैक्सीनेशन सेंटर पर फ्रंटलाइन एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रिकॉशन बूस्टर डोज का लाभ लिया। आपको बता दें कि प्रदेश की सरकार के द्वारा तीसरी लहर को मध्य नजर रखते हुए सरकार के निर्देशानुसार बूस्टर डोज लगाई जा रही है। आज तीसरे दिन उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत एवं तहसीलदार सुभाष चंद्र स्वामी ने बूस्टर डोज लगवा कर शुभारंभ किया। ब्लॉक के कैलाश बबेरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत एमपीडब्ल्यू मुरारीलाल छिंपी, सूचना सहायक सतवीर सिंह शेखावत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विक्रम सिंह शेखावत, डाटा एंट्री ऑपरेटर किशन लाल सैनी, सुरेंद्र पाल स्वामी सहित दर्जनों फ्रंटलाइन एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रिकॉशन बूस्टर डोज ली है। उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत ने कहा कि हर समाज के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगे आकर अपने परिवार तथा क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा कोरोना की वैक्सीन लगाकर अपने परिवार, समाज, गांव, शहर को सुरक्षित रखें। तहसीलदार सुभाष चंद्र स्वामी ने कहा कि अति आवश्यक कार्य हेतु घर से बाहर ना जाए। मुंह पर मास्क रखें तथा 2 गज दूरी बनाए रखें, भीड़ भाड़ वाली जगह पर अनावश्यक नहीं जाए। जिससे अपना परिवार सुरक्षित रहे और इस महामारी से बचें। इस दौरान सीएचए डॉ सुमन सैनी, ओम प्रकाश सैनी, दिलीप कुमार, निकेश कुमार, दीपक कुमावत, महेश कुमार, कमलेश कुमारी, आशीष कुमार, मनीष कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।