गरीब, बेहसरा बच्चों को पढ़ाने के लिए गोद लेंगे - सुनील शर्मा

एस एस मावा वाला परिवार, गोपी बंगला वस्त्रा अहमदाबाद गुजरात के सुनील शर्मा ने कोटा में नवनिर्मित छात्रावास के निर्माण हेतु 5,00,001 रूपये का आर्थिक सहयोग किया

अहमदाबाद, एस एस मावा वाला परिवार, गोपी बंगला वस्त्रा अहमदाबाद गुजरात के सुनील शर्मा ने कोटा में नवनिर्मित छात्रावास निर्माण हेतु 5,00,001रूपये का आर्थिक सहयोग किया। एस एस मावा वाला सुनील शर्मा ने संवाददाता दीपचंद शर्मा को बताया कि अनाथ विधवा गरीब के होशियार पढ़ने वाले एक, दो बच्चों को पढ़ाने के लिए गोद लेनेकी भी इच्छा जताई है। श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज संस्थान कोटा ( पंजीकृत सहकारिता विभाग राजस्थान और भारत सरकार सहकारिता विभाग ) कोटा छात्रावास सहयोग सन्देश रु. 5,00,001 ( अहमदाबाद गुजरात  ) समाज के भूखंड जिसका साईज 11500 SFT, 32 टैगोर नगर ( कोटा ओपन विश्व विद्यालय, कोटा यूनिवर्सिटी, राजस्थान तकनीकी विश्व विद्यालय, कोटा इंजनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, एलन केरीयर इंस्टीटूट और भी अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं के पास ) कोटा पर नवनिर्मित छात्रावास के निर्माण हेतु एस.एस.मावा वाला परिवार, गोपी बंगला वस्त्रा अहमदाबाद गुजरात श्री सुनील शर्मा से दिनाकं 16.12.2023 को जरिये रसीद न. 5144 से रु. 5,00,001 आर्थिक सहयोग किया है जिसके लिए समस्त समाज की और से सुनील शर्मा और समस्त परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद और हार्दिक आभार व्यक्त किया है। हम श्री सुनील शर्मा और समस्त परिवार के स्वस्थ-निरोगी जीवन और उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करतें है. ईश्वर इन्हें और परिवारजनों को हमेशा तन-मन से प्रसन्नचित रखें. और भी समाज बंधुओं  से निवेदन है कि निर्माण कार्य में उदार मन से सहयोग करें ताकि समाज निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर होता रहे । समाज बंधुओं से निवेदन है कि सुनील शर्मा को हार्दिक आभार सहित धन्यवाद के सन्देश प्रेषित करे, फोन पर व्यक्तिगत रूप से आभार प्रकट करे और धन्यवाद दे तो ज्यादा अच्छा रहेगा ताकि उन्हें और अन्य समाज बंधुओं का उत्साह वर्धन होगा और अन्य समाज बधुओं को भी  प्रेरणा मिलेगी और समाज में अच्छा सन्देश पहुँचेगा । अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा एडवोकेट, महामंत्री राधे श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष मुकट बिहारी शर्मा,कोषाध्यक्ष अजय शर्मा ने तहेदिल से उनका आभार जताया है।