हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यशाला का हुआ आयोजन, वर्तमान में मेडिटेशन एक औषधि की तरह- जय यादव
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यशाला का हुआ आयोजन, वर्तमान में मेडिटेशन एक औषधि की तरह- जय यादव
बूंदी, 6 जनवरी। पुलिस अधीक्षक जय यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस ऑडिटोरियम में तनाव प्रबंधन पर हार्टफुलनेस ध्यान कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अधिकारीगण सहित लगभग 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मेडिटेशन किया। हार्टफुलनेस संस्थान के सौरभ मिश्रा एवं ट्रेनर पुष्पेन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। सौरभ मिश्रा ने हार्टफुलनेस मेडिटेशन की प्रक्रिया से सभी को अवगत करवाया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ने जीवन के विभिन्न आयामो में ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से हम शारीरिक, भौतिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही एंजाइटी, डिप्रेशन, ह्रदय रोग जैसी खतरनाक बीमारियों से मुक्ति पा सकते है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मेडिटेशन एक औषधि की तरह है, जो सुखद ओर आनन्दमय जीवनशैली का निर्माण करती है।
कार्यकम में हर्ष लाठी ने बताया मेडिटेशन के माध्यम से हम अपनी सोच और व्यवहार में स्थाई परिवर्तन ला सकते हैं क्योंकि जैसी वृत्ति होगी वैसे ही प्रवृत्ति होगी और प्रारब्ध भी वैसा ही होगा यह ध्यान रखना अति आवश्यक है। ध्यान प्रक्रिया बहुत ही सरल एवं सहज होती है जिसे घर या दफ्तर पर बैठकर नियमित कर सकते हैं। तनावपूर्ण मुक्त जीवन जीने के लिए कार्यशाला में हार्टफूलनेस रिलैक्सेशन एवं सफ़ाई प्रक्रिया प्रीति , एवं चाँदनी वरयानी के द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अभ्यास करवाया गया। कार्यशाला में बून्दी मेडिटेशन केंद्र से ट्रेनर नीलू, उमेश, ललित, सुनीता, सरला, ईशा आदि ने सहभागिता की।