Himachal Pradesh के किन्नौर में भयानक भूस्खलन से पहाड़ टूटा, 45 लोग मलबे में दबे

जयपुर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले एक भयानक हादसा हुआ है। किन्नौर में धरती खिसकने यानि भूस्खलन (Landslide) होने के कारण पहाड़ का एक बड़ा टूकड़ा टूटकर सड़क पर आ गिरा। पहाड़ के मलबे में बस समेत कईं गाडीया मलबे में दब गई हैं। मीड़िया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लगभग 45 लोग वहां मलबे में दबे हुए हैं। यह हादसा निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर हुआ है। बता दें कि कन्नौर मं भूस्खलन की इस महिने में यह दूसरी घटना है। हिमाचल प्रदेश की रोड़वेज में लगभग 45 लोग सवार थे जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इस घटना की जानकारी बस ड्राइवर ने स्थानीय प्रशाशन को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशाशन बचाव कार्य में जुट गया है। एनडीआरएफ की टीम को भी मलबे में दबे लोगों को बहार निकालने के लिए लगा दिया है। भुस्खलन के कारण पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहें हैं इसलिए बचाव दल को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला में मीडिया से बात करते हुए कहा है​ कि किन्नौर प्रशासन को राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दे दिया गया है। इस घटना में कितने जान माल की हानी हुई है इस बात का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। घटना को गंभीर बताते हुए घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम को भेज दिया गया है।
घटना की चपेट में आयी उक्त बस हिमाचल प्रदेश की रोडवेज है जो शिमला से रेकांग होते हुए हरिद्वार जा रही थी। बस में कुल कितने आदमी थे इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन माना जा रहा है कि बस में 40 से 45 लोग मौजूद थे।