हिण्डोली ब्लॉक कांग्रेस संगठन चुनाव प्रभारी गुर्जर ने ली बैठक

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

चुनाव से पहले तैयारी शुरू सरकार के काम को जन -जन तक पहुचाये कार्यकर्ता - चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर

हिण्डोली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस संगठन चुनावो को लेकर ब्लॉक कांग्रेस संगठन चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर की अध्यक्षता में शनिवार को टाक वाटिका हिंडोली में ब्लॉक कांग्रेस हिंडोली की बैठक आयोजित हुई
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस संगठन चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जो छत्तीस कोम को साथ लेकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है कांग्रेस देश मे समरसता पूर्ण समाज का निर्माण कर शांति और सद्भाव स्थापित कर देश का आगे ले जाना चाहती है कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग और बलिदान का इतिहास है हिंडोली नैनवा विधानसभा क्षेत्र के अशोक चांदना ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है बैठक में उपजिला प्रमुख बंशीलाल मीना ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि हिंडोली में कॉलेज ,कृषि मंडी, बिजली सुधार के अनेकों काम हुए है बैठक को ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष भँवरलाल गुर्जर , गिरिराज जोशी ,कन्हैया लाल गुर्जर, लक्ष्मण बैरवा, कुलदीप सिंह रेन, रतन लाल रेगर, ने भी सम्बोधित किया बैठक में इंद्रजीत वर्मा, किशन गुर्जर पूर्व सरपंच मनोज सैनी, भगवान शर्मा ,मुकेश झंवर ,हेमराज सैनी काला माल ,जितेंद्र सैनी बलराम मीना , ऋतुराज पारीक अंकुर खींची ,इलियास अंसारी, बलजीत सिंह सी पी मीणा, दुर्गा लाल बैरवा , त्रिलोक योगी, महेश सोमाणी, भीमशाल मीना, मांगीबाई, सुनील शर्मा, बंटी टाक,पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, सुरेश शर्मा, अतुल लाठी रामदेव नेकाडी, सत्तार भाई, गणेश मीना, हरिराम भाटी, कैलाश गुर्जर, हनुमान व्यास ,कुलदीप मीणा ,मोनू राठौड़, शुभम सुवालका, संजय चौहान आदि उपस्थित रहे ।

https://youtu.be/VvW0cM4nZVs