हिण्डोली पंचायत समिति कमीशन खेल की जिला स्तर पर जाँच टीम गठित

हिण्डोली बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका )

हिंडोली पंचायत समिति में चल रहे कमीशन के खेल से अब जल्द ही पर्दा हटेगा। कमीशन के मामले में चल रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच जिला परिषद ने जिला स्तर पर जाँच टीम गठित की है।जिसमे हिंडोली उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी,अधिशाषी अभियंता बूंदी प्रियवंत सिंह,व लेखाधिकारी बूंदी रामनारायण मीणा को शामिल किया गया है। जाँच टीम प्रधान कृष्णा द्वारा प्रधान पद पर रहते हुए अपने पुत्र की फर्म को कार्य देने सहित अन्य मामलों की जाँच करके 15 दिनों के अंदर जिला स्तर पर रिपोर्ट पेश करेंगी।

प्रधान, प्रधान पुत्र व विकास अधिकारी की भूमिका की होगी जांच

जिला स्तर पर गठित टीम मनरेगा के भुगतान के बदले चले कमीशन के खेल में प्रधान, प्रधान पुत्र,विकास अधिकारी व ठेकेदारों की भूमिका की जाँच करेगी।
प्रधान ने अपने पुत्र की फर्म से कमीशन लेने का आरोप विकास अधिकारी पर लगाया था। वही विकास अधिकारी ने आरोपो का खंडन करते हुए ऐसी कोई डील नही होने की बात कही थी। अब कौन सही है कौंन गलत इसका पता तो जाँच के बाद ही चलेगा।