बढ़ती चोरियों का पर्दाफाश कराने को लेकर थाना प्रभारी से मिले हिण्डोली कस्बेवासी,

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी

हिंडोली। कस्बे में बढती चोरियों से परेशान कस्बेवासियों ने चोरियो का पर्दाफाश कराने व कस्बे में गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर थाना प्रभारी मुकेश मीणा को ज्ञापन दिया और बताया की कस्बे में बीते तीन दिन पहले भेरू जी के ब्ररडे व बालाजी मंदिर सहित तीन जगह चोरीया हुई थी व दो दिन पहले फिर चोरों ने पेट्रोल पम्प के पास एक मकान में चोरी का प्रयास किया था लेकिन जाग हो गई थी ज्ञापन में बताया कि चोर हथियार लेकर आते है जो चोरी के साथ ही किसी भी घटना को अंजाम दे सकते है जिससे कस्बेवासियों में डर बैठा हुआ है इसलिए कस्बे में।हुई चोरियों का शीघ्र पर्दाफाश किया जाए और कस्बे में पुलिस गश्त तेज की जाए ताकि चोरियों की रोकथाम हो सके उन्होंने बताया कि मेन रोड की भी लाइट भी आधी बार बन्द रहती है ज्ञापन देने वालो में महेश सोमाणी, नरेंद्र शर्मा, कालू जोशी, संजय चौहान, अंकुर खींची, निखिल खींची, प्रदीप शर्मा, संजय सैनी, ओम प्रकाश सोयल आदि शामिल थे ।