उदयपुरवाटी में ठाट बाट से निकली तीज माता की ऐतिहासिक सवारी

उदयपुरवाटी में ठाट बाट से निकली तीज माता की ऐतिहासिक सवारी

जगह जगह हुई तीज माता की पूजा अर्चना

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में रविवार को राजपूतों की कोटडी में स्थित ठाकुर जी के मंदिर से तीज माता की ऐतिहासिक सवारी निकाली गई l तीज माता की ऐतिहासिक सवारी कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई तिज्या वाला जोहड़ पर पहुंची जहां पूजा अर्चना की गई l इसके बाद वापस मंदिर परिसर में पहुंचते समय रास्ते में जगह-जगह तीज माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई l इस दौरान ज्ञान सिंह शेखावत, शंकर सिंह शेखावत, पार्षद गजेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मनोनीत पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ,राजेंद्र सिंह शेखावत ,राकेश अग्रवाल ,सुल्तान सिंह शेखावत, विनोद सिंह ,मोहन सिंह शेखावत , विनोद सेन सहित कस्बे के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग तीज माता की ऐतिहासिक सवारी के साथ थे l