गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य में लठावन प्रेस क्लब डीग द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया

डीग, कामाँ गेट स्थित लाला मुरारी लाल अग्रवाल स्मृति धर्मशाला में लठावन प्रेस क्लब डीग द्वारा होली मिलन समारोह 2024 आयोजित किया गया जिसमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और डीग जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । वहीं डीग - कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नगर आशीष कुमार प्रजापत व स्वामी कौशल किशोर शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे ।

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ! होली मिलन समारोह में बृज के लोक कलाकारों ने बृज की फूलों की होली और मयूर नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि होली तो सभी जगह होती है लेकिन बृज की होली विश्व प्रसिद्ध है और होली में आपसी मतभेदों को भुलाकर परस्पर प्रेम एवं भाईचारा बढ़ता है ।

वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी अपनी खबरों से समाज में सजगता, संचार व जन जाग्रति लाने का काम करते हैं ।राज्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज के साथ सांस्कृतिक धरोहर, विरासत और संस्कृति की के संरक्षण के लिये भी काम करें ताकि आने वाली युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति के संरक्षण को प्रेरित हों ।