लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज बुडानिया का सम्मान समारोह

 

संवाददाता के पी रूथला

पिलानी

शेखावाटी की वीर धरा पर वीर जांबाज लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज बुडानिया का बुडानियों की ढाणी अपनी पावन जन्मभूमि पर आगमन के भव्य समारोह, गाव ढाणी सेवा के लिये समर्पित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि निहाल सिंह रिणवा पूर्व प्रधान एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संत कुमार जांगिड़ सामाजिक कार्यकर्ता ,समाजसेवी परमानंद बुडानिया, कैप्टन उदमी राम, सूबेदार जयपाल शीशराम धायल ,महेंद्र कुमार भूकर, विजेंद्र सिंह, सरपंच बदनगढ़ रामकुमार ,सूबेदार सुरेशकुमार, सूबेदार राजवीर सिंह, सुभाष, सतवीर एवं समस्त बुडानिया की ढाणी के गणमान्य जन महिला बच्चे पुरुष के द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज बुडानिया का भव्य सम्मान समारोह कर प्रसन्नता जाहिर की सभी अतिथि परिजनों के द्वारा देश को उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज बुडानिया के कुशल कार्य की सराहना की एवं सभी अतिथीयो ने माल्यार्पण किया,समाजसेवी पूर्व प्रधान निहाल सिंह रिणवा ने आए हुए सभी जनमानस का आभार व्यक्त किया और होनहार उत्साहित मातृभूमि की रक्षा के लिए हर वक्त सच्चेत जागरूक रहकर युवा पीढ़ी को मार्ग प्रशस्त करने के लिए कैप्टन अनुज बुडानिया से प्रेरित होने की बात कही ।पिलानी प्रेस परिषद एवं वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रूंथला कार्य की सराहना की।