गुढ़ागौड़जी में सम्मान समारोह का आयोजन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी।
कस्बे में भोड़की रोड़ स्थित हाईटेक कम्प्यूटर सेंटर के पास शनिवार सुबह प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। सेंटर संचालक विजेंद्र सोनी ने बताया कि राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा के आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम में कम्प्यूटर व कौशल शिक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।