संवादाता सुमेर सिंह राव
सीकर l
लोसल रोड़ पर सांगलिया ग्राम में स्थित बाबा खीवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय जन सेवा संस्थान समारोह द्वारा सम्मान समारोह रखा गया। यह सम्मान समारोह सांगलिया धाम के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 ओम दास जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष पर रखा गया।
इस दौरान संस्था के द्वारा भामाशाहो ,कोरोना काल में ,डेंगू बुखार में निस्वार्थ सेवा भावना से जरूरतमंदों की सेवा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ,प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों का सम्मान किया गया ।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार सबलानिया ने बताया कि हमारी संस्था मानव कल्याण और सामाजिक उत्थान हेतु कार्य करती है। कार्यक्रम में सम्मानित करते समय सभी को पीठाधीश्वर श्री ओम दास जी महाराज की ओर से मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जन सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार सबलानियाँ ,अंगरक्षक मुंशी राम सबलानियाँ ,राष्ट्रीय सचिव राजपाल सिंह ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी ,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री तेजपाल सिंह चौधरी ,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रोहित माहेश्वरी ,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ,राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफन बानो, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग मेघवाल ,जिला सचिव पहलाद राम मेघवाल ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नागौर शमा अंसारी ,जिला उपाध्यक्ष निर्मला मेघवाल ,भंवर वर्मा,सुमन वर्मा ,आदि लोग उपस्थित रहे।