तेतरवाल के सम्मान समारोह पर बोले मदन लाल भावरिया समाज ही सेवा सबसे बड़ी सेवा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के नीमकाथाना तहसील के नया कुआं सिरोही निवासी ढाणी तेतरवाल में सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन सूबेदार श्री राम तेतरवाल का 8 जाट रेजीमेंट से सेवानिवृत्ति होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया l जिसमें राजस्थानी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा व फूल माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भंवरिया ने कहा कि श्री राम तेतरवाल ने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद जो समाज सेवा करने का बीड़ा उठाया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है क्योंकि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है l इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, डॉक्टर भवानी सिंह ,पूर्व प्रधान भगवान सहाय कस्वा, डॉ रामावतार गजराज ,दीपचंद, सरपंच जेपी कस्वा, कैप्टन रामनिवास ताखर ( इंसानियत ग्रुप ) कैप्टन जगदीश काजला ,सूबेदार बनवारीलाल काजला, गुलजी तेतरवाल ,धर्मपाल बराला, बीरबल तेतरवाल ,सोहन लाल सहित कई लोग उपस्थित रहे l
सेवानिवृत्ति पर लोगों ने शेखावाटी परंपरा के अनुसार किया तेतरवाल का स्वागत