कांकरिया में दसवीं व बारहवीं बोर्ड में 85% से अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं का किया सम्मान

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली

काकरिया में गुरूवार रात्रि को भेरुजी मेले के कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं बोर्ड में 90% व 85% से अधिक अंक लाने वाले छात्र- छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सरपंच रोहिताश गुर्जर ने बताया कि गांव की 85% से अधिक अंक लाने वाली 46 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमे दसवीं बोर्ड में 2020-21 में 90% अंक व 12वीं बोर्ड में 85% अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा मेडल व मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस अवसर पर स्नेहा मीणा, जोनालिया मीणा, नीतू कुमारी, खुशबू अग्रवाल, नीतू कुमारी, खुशबू सैनी, निकिता कुमारी, रौनक सहित कई छात्र-छात्राओ का सम्मान किया गया। मेले में पेयजल टंकी का निर्माण करवाने पर भामाशाह प्रेमचंद का भी सम्मान किया गया। इस दौरान शीशराम छागल, मनोहर लाल, रामोवतार गुर्जर, राम कुमार जांगिड़, भागीरथ मल योगी, पूर्व सरपंच मूलाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।