संवाददाता यतीश कुमार शर्मा
आमेर |
रविवार को गाँधी जी की पुण्यतिथि पर ग्राम भारती समिति के आमेर स्थित कार्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया l ग्राम भारती समिति की सचिव कुसुम लता जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से हुईl गांधीजी हमेशा अंतिम जन को साथ लेकर चलते थे इसलिए ग्राम भारती समिति ने सभा में महावीर निकेतन से कुष्ठ रोगीयों तथा दिव्यांगजन को आमंत्रित कर उनका स्वागत सत्कार किया l गांधीजी की पुण्यतिथि को कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैंl समाजसेवी अफजल भाई ने बताया कि गांधीजी सभी धर्म, जाति, वर्ण के लोगों को साथ लेकर चलते थेl उनके विचारों के कारण ही हमें आजादी मिली हैl और व्यक्ति विचारों से आजाद होता हैं खून खराबे से नहींl इसलिए अपने विचारों को आजाद रखों l साथ ही ग्राम भारती समिति के पर्यावरण केंद्र गांधीवन में भी गांधीजी की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा आयोजित की गयी l कार्यक्रम में महेश जैन, कमल किशोर जैन, प्रणव जैन, अविका जैन, शिवगोपाल शर्मा, अंकित शर्मा तथा कार्यालय सचिव रामचंद्र सैनी उपस्थित रहे l