भरतपुर, 26 अक्टूबर को आज विशाल जागरण गंगा मंदिर पर किया जा रहा है जिसमे भजन गायक रेशमी शर्मा समस्तीपुर, साहिल शर्मा पानीपत, अंचल जांगिड़ मथुरा, ज्योति शर्मा, सूरज पांचाल भरतपुर से बाबा को मीठे मीठे भजनों से रिझाएंगे। बाबा का श्रृंगार सोनू गोयल आगरा से और बाबा का भव्य दरबार प्रेम मंदिर की तर्ज पर 75 फुट चौड़ा 25 फुट ऊंचा मयंक अग्रवाल गाजियाबाद से विशेष पूजा रामबाबू पंडित और श्री श्याम मंदिर के महंत कृष्कांत महाराज द्वारा की जाएगी जिसमे आप सभी श्याम प्रेमी इष्ट मित्रों और परिवार जनों सहित सादर आमंत्रित हैं । यह जानकारी मंडली अध्यक्ष दीपक सिंघल तथा मंडली के सभी सदस्यों द्वारा दी गई।