श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में विशाल पदयात्रा आज

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

लखदातार के जयकारों के साथ खाटू के लिए आज रवाना होगा जत्था

डीजे की धुन पर नाचते गाते पहुंचेंगे श्याम भक्त खाटू नगरी

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल उदयपुरवाटी के तत्वाधान में आज शनिवार को वार्ड नंबर 24 में स्थित श्याम मंदिर से विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी l श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष सुभाष हरलालका एवं श्याम भक्त अनीता हरलालका ने जानकारी देते हुए बताया कि श्याम मंदिर से पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त नाचते गाते लखदातार के जयकारों के साथ खाटू नगरी पहुंचेंगे l श्री श्याम भक्त मंडल के मान सिंह लाठर व विश्वनाथ अग्रवाल (पटवारी ) ने बताया कि पदयात्रा से पूर्व शुक्रवार को श्याम मंदिर उदयपुरवाटी में निशानों की पूजा अर्चना की गई बाबा के कीर्तन का भी आयोजन किया गया l