हरियाली अमावस्या पर नदी पार क्षेत्र में हुआ विशाल वृक्षारोपण !!

कोटा (संवाददाता शिवकुमार शर्मा ) हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 29 मैं मुरारी मीणा व निरंजन सैनी के नेतृत्व में गणपति नगर, आनंद विहार, संगम विहार कॉलोनी में पौधारोपण का आयोजन किया गया,
जिसमें कोंग्रेस नेता अमित धारीवाल, शहर कोंग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका, राज्य सरकार द्वारा नवनियुक्त पार्षद
पार्षद लटूर सैनी एवं कॉलोनी वासियों द्वारा पौधारोपण किया गया,इस अवसर पर 51 पौधे लगाये गए इस अवसर सभी कॉलोनी वासियों ने वर्तमान में वहां पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश से चल रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया एवं इन कॉलोनियों में और बाकी बची मूलभूत सुविधाओं पार्क नालियां एवं सड़कों के बनवाने के लिए अमित धारीवाल को ज्ञापन भी दिया इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने कहा कि आगामी समय में नदी पार क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सारे कार्यों को कराया जाएगा हम सभी जनप्रतिनिधि जनता के बीच में जाकर उनके बताए कार्यों को शुरुआत करने की कोशिश करेंगे इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष अनिल सुवालका ने कहा कि नदी पार क्षेत्र का आज जो भव्य रुप देखने को मिल रहा है वह यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की ही देन है धारीवाल ने घोषणा की है कि आगामी समय में नदी पार क्षेत्र में नाली पठान सड़कें एवं जनता से जुड़े जनहित के विकास कार्यों के लिए करीब दो सौ से ढाई सौ करोड रुपए खर्च किए जाएंगे जिससे नदी पार क्षेत्र का गली-गली तक विकास पहुंचेगा इस कार्यक्रम में गणपति नगर अध्यक्ष रंगलाल जी मीणा
संगम विहार अध्यक्ष गोविंद शर्मा
आशीष सांखला, अशोक मीणा चंद्र मोहन जी सैनी जितेंद्र कुमार सैनी अशोक जी जैन साहब, योगेश जी मीणा, हरि सिंह जी मीणा भंवर सिंह जी, मुकेश जी राजावत वेद प्रकाश जी जैन साहब, मुकुल जी जोशी कमल, शिवराज सिंह, प्रमोद जोशी, सुरेश दाधीच, बत्तीलाल जी मीणा, राधाकिशन राजू वाल्मीकि राजू मेघवाल,व समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे !!