संवाददाता विजयपाल सैनी
मानवाधिकार संगठन युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशाल पौधारोपण शुरुआत व तुलसी के पौधा वितरण मुख्यालय झालाना,जयपुर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरूण बाकोलियां व पार्षद व चैयरमैन लक्ष्मण नूनीवाल, राजेश शर्मा मंडल अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद गीता देवी के नेतृत्व में किया। बाकोलियां ने विनम्र अपील कि है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे देश भर में पौधारोपण की शुरुआत व कोरोना जैसी महामारी के चलते जागरूकता अभियान, गरीब असहाय लोगों की मदद व जीव जंतुओं की रक्षा व खाद्य सामग्री वितरण किया जा रहा है।
आज विभिन्न राज्य में यूएचआरसी के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण की शुरुआत राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड में हुआ, सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए, मानवसेवा कर मानवता का एक नेक सन्देश दिया। कार्यक्रम संयोजक रणवीर कमल व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह रहे। कार्यक्रम आयोजक समस्त टीम राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र जोशी, अंकित गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रराज मीणा, प्रदेश महासचिव सुरजभान बुनकर, देवनारायण खोलिया, प्रदेश सचिव जगमोहन बंशीवाल, विनोद बैरवा, लालचंद दायमा व समस्त मौजूद रहे।