संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जयपुर में 10,000 कार्यकर्ताओं सहित दो लाख व्यक्ति एकत्रित होने की संभावनाएं
बूंदी जिले से 40 बसों व निजी वाहनों मैं2000 से 3000 व्यक्ति रैली में भाग लेंगे, सेवादल के 10000 कार्यकर्ताओं राजस्थान प्रदेश से भाग लेंगे
राजस्थान प्रदेश कांग्रेश सेवादल के संयुक्त सचिव विकास शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,महासचिव,प्रियंका गांधीजी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल , राजस्थान प्रभारी अजय माकन व राजस्थान प्रदेश मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत एवं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सेवादल के पी सी सी चीफ हेम सिंह जी शेखावत के आह्वान पर 12 दिसम्बर 2021 को विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर में महंगाई हटाओ महारैली आयोजित होने जा रही है!.. इस महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर तानाशाही मोदी सरकार को होश में लाना है!. और हर मोर्चे पर विफल भाजपा की गलत नीतियों के बारे में आमजन को बताना है!. जिससे देश में बढ़ती महंगाई को कम करने का सबक भाजपा को मिले।इस हेतु तमाम कांग्रेसजनों,पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं अग्रिम संगठन के जाबांज कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह हैं! कि 12 दिसम्बर 2021 को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुँचकर कांग्रेस पार्टी की इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने का सहयोग और समर्थन की अपील की गई