बूंदी: महासंघ-भामसं के प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने हेतु बूंदी जिले से रवाना हुए सैकड़ो कार्यकर्ता
बूंदी 28 मई 2023। जयपुर में रविंद्र रंगमंच, राम निवास बाग में आयोजित होने वाले राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामसं के अधिवेशन में भाग लेने हेतु बूंदी जिले से महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता बसों, कारों एवं निजी साधनों से पहुंच कर भांग लिया| अधिवेशन में भाग लेने वालों में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामसं, राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, जलदाय विभाग, आयुष नर्सेज विभाग, सहायक कर्मचारी परिषद, कृषि पर्यवेक्षक संघ, ग्राम प्रतिहारी संघ इत्यादि संगठनों ने संबद्ध कार्यकर्ताओं सम्मिलित रहे|
महासंघ जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित ने बताया कि रैली के रूप में रवाना होते समय बूंदी रेडक्रॉस पर भामसं के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं में बद्री श्रृगी, पवन अग्रवाल, मोहन सालवी,आदि ने उपस्थित होकर भगवा ध्वज दिखाकर कार्यकर्ताओं को रवाना किया|