हैदराबाद: 20 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, अंडकोष की नस कटी मिली

जयपुर। हैदराबाद में एक 20 वर्षीय मेडिकल कॉलेज छात्र ने आत्महत्या कर ली। प्रथम द्ष्टया माना जा रहा है कि अनुसार  मृतक छात्र डिप्रेशन में था और छात्र ने डिप्रेशन की दवा बंद कर दी थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। 
दीक्षित रेड्डी जोकि  अपनी मां और बहन के साथ रहते थे। रविवार को यादगिरिगुट्टा स्थित अपने आवास पर बेहोश पाए गए थे, उनके अंडकोष में कट के बाद काफी खून बह गया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत ​घोषित कर दिया। 

हैदराबाद के गांधी अस्पताल में छात्र अपने एक सहपाठी द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने से सदमे में थे। कहा जाता है कि दीक्षित रेड्डी ने चार साल पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था; वह बच गया, जिसके बाद उसे दवा दी गई। बता दें कि 4 जून को, बीडीएस अंतिम वर्ष की छात्रा मानसा, खम्मम में अपने छात्रावास के कमरे में जली हुई पाई गई थी।


इससे पहले फरवरी में काकतीय मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर छात्रा डॉ. डी प्रीति की विवादास्पद परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया था। उस घटना में उनके वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद सैफ जांच के दायरे में हैं।
इस साल की शुरुआत में तेलंगाना में डॉक्टरों की आत्महत्या से दो और मौतें हुईं - मार्च में 21 वर्षीय एमबीबीएस तीसरे वर्ष के छात्र एम सनथ और फरवरी में चौथे वर्ष की 22 वर्षीय छात्रा दसारी हर्ष।