जयपुर। संत के नाम पर कंलक डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को मर्डर केस में अदालत ने उम्रकैद की सजा सूनाई है। अब पांखडी बाबा पूरी जिंदगी जेल में गुजारेगा। राम रहीम के साथ अन्य 4 लोगों को भी अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अदालत ने यह फैसला करीब दो दशक पहले मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सूनाया है। राम रहीम के अलावा अन्य चारों का नाम कृष्ण लाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल।
उम्रकैद की सजा के साथ साथ राम रहीम पर अदालत ने ₹31 लाख का जुर्माना भी लगाया है। और अन्य दोषियों को भी अब्दुल को 1.5 लाख रुपये, कृष्णन और जसबीर को 1.25 लाख रुपये और अवतार को 75,000 रुपये देने को कहा गया है। इस रकम का 50 फीसदी हिस्सा रंजीत सिंह के परिवार को जाएगा। मामले के छठे आरोपी की एक साल पहले मौत हो गई थी। इस महीने की शुरुआत में हरियाणा के पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी पांचों को दोषी पाया।
बता दें कि राम रहीम, जो दो अनुयायियों के बलात्कार के लिए 2017 की सजा के बाद से रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद संभावित हिंसा की आशंका में पुलिस ने पंचकूला और सिरसा जहां संप्रदाय का मुख्यालय है, में सुरक्षा कड़ी कर दी थी।
बता दें कि रंजीत सिंह, जो डेरा के प्रबंधक और संप्रदाय के अनुयायी भी थे,उनकी 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजीत सिंह ने खुलासा किया कि कैसे राम रहीम द्वारा महिलाओं का यौन शोषण कैसे किया जा रहा था।