राजस्थान की महिला के हित मे आने वाले हर संघर्ष में साथ खड़ी हूं :- राखी गौतम
-महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
जयपुर 6 फरवरी 2024। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम ने लोकसभा प्रभार क्षेत्र का दौरा पूर्ण कर अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी कार्यालय जयपुर में महिला प्रदेश कार्यकारिणी बैठक लेकर प्रेस वार्ता की ।
गौतम ने प्रेस वार्ता में बताया की वर्तमान मे केंद्र की भाजपा सरकार में अपने देश की महिला किसी भी तरह सुरक्षित नहीं है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महिलाओ के हित मे केवल जूठे वादे कर चुनाव जीता है।
राजस्थान में भाजपा सरकार की जीत महिलाओ के प्रति अपराधों की जीत है। जैसा कि आपको भी ज्ञात होगा और साथ ही मे आप सब प्रेस बंधुओं द्वारा वर्तमान सरकार से पूछना चाहती हूं कि जब से आपकी सरकार सत्ता में आई है तब से ही लगातार महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध आपकी नजरिए में ही हैं जैसे भीलवाड़ा में नाबालिक बालिका को बट्टी में जलाना, राजधानी जयपुर में ही एक दिन में दो महिलाओं के साथ वारदातों को अंजाम देना, वहीं जोधपुर में माँ बेटी भतीजी तीनों का गला काट कर हत्या करना यह किस बात का अन्याय हो रहा है बहनो के साथ ? क्या महिला इस देश का हिस्सा नहीं है ? क्या महिला को हक नहीं है कि वो खुले आसमान में जी सके ?
गौतम ने सरकार से सवालों का जवाब पूछते हुए कहा कि जवाब दीजियेगा जरूर , और अगर आपको लगता है कि आपकी सत्ता महिलाओं के प्रति अपराधों को कम ना करके बड़ाकर सत्ता चला लेगी तो शायद आपकी यह गलतफहमी रहेगी अगर राजस्थान की भाजपा सरकार महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाती है तो कॉंग्रेस की यह महिला शक्ति नहीं सहेगी और हम बहने सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी।
साथ ही गौतम ने आगामी लोकसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए कहा कि मैं और मेरी बहने इस चुनाव में कड़ी से कड़ी मेहनत करके कॉंग्रेस को विजयी प्राप्त कराएगी । और साथ हि आज हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी “ भारत न्याय यात्रा “ के रूप मे भारत के हर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर उनके लिए न्याय की मांग को लेकर आवाज उठा रहें हैं यह यात्रा पांच स्तंभों नारी न्याय, किसान न्याय, युवा न्याय, भागीदारी न्याय और श्रमिक न्याय पर आधारित है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस एवं राजस्थान महिला काँग्रेस का मानना है कि इस मुद्दे का समर्थन करना संगठन की जिम्मेदारी है नारी न्याय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के इस महत्वपूर्ण स्तंभ को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।