बेरोजगार ​पति और पत्नि ने एक साथ जहर खाकर की आत्महत्या, पिता आईबी में यूडीसी

जयपुर। प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को एक पति—पत्नि के जोड़े ने जहर खाकर आत्य हत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले यूवक की उम्र 26 साल है और उसके पिता आईबी यूडीसी हैं। साथ में जहर खाकर आत्महत्या करने वाली पत्नि की उम्र 21 साल। पहले युवक ने अपने हाथों की नस काटी और फिर जहर खा लिया। बाद में पत्नि ने भी जहर खा लिया। दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों की मौत हो गई।

थाना अधिकारी विष्णु खत्री ने बताया कि मृतक जोड़ा आदर्श नगर थाने क्षेत्र के शिवशंकर कॉलोनी का रहने वाला था। युवक का नाम हेमंत साहू (26) और पत्नि का नाम हेमलता (21) था। 9 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। युवक का पिता आईबी में यूडीसी है। गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों ने सुसाइड कर लिया था। पिता ने थाना अधिकारी को बताया कि उसका छोटा बेटा था और वह कॉम्पिटीशन परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हेमंत स्वभाव से काफी गुस्सैल था। रात को पति—पत्नि में बहस हुई उसके बाद दोनों ने यह कमद उठा लिया। हेमंत ने पहले गुस्से में नस काट ली और फिर जहर पी लिया। इसके बाद हेमलता ने भी जहर पी लिया।

हेमंत के पापा ने बताया कि वह खाना लेकर ऊपर जा रहे थे। तो हेमलता जोर से चिल्लाई । उसकी समय मेरे हाथ से थाली छूट गई। उनके बड़े बेटे ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों कमरे में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। परिवार के लोग दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हेमंत बेरोजगार था और कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पिता सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो में यूडीसी है। घर के नीचे एक किराणे की दुकान है। जिसे बड़ा भाई चलाता है।