तीन दिन में फीस कम नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट के बाहर करूंगा भूख हड़ताल - राहुल उवार
भरतपुर, छात्र सेवक राहुल उवार के नेतृत्व में ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा कि जा रही मनमानी को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर कुलपति का पुतला फुंका । राहुल उवार ने कहा कि हमेशा मैंने छात्रों के सम्मान में उनके हक अधिकार की हजारों लड़ाइयां लड़ी हैं लेकिन हर एक परिस्थिति में मैं छात्रों के साथ खड़ा रहा हूं और उनकी हक को उनके लिए दिलाया है लेकिन आज तक ऐसा ब्रज विश्वविद्यालय का भ्रष्ट कुलपति कठोर दिल का ना तो देखा और ना कभी ऐसा हुआ कि छात्रों कि हक अधिकार कि मांग को लेकर संघर्ष किया हो और किसी ने माना हो । राहुल उवार ने कहा फीस वृद्धि को लेकर मेंने बहुत संघर्ष किया लेकिन हजारों ज्ञापन दिये ।
शासन प्रशासन को खून से लेटर लिखकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को दिया और धरना दिया विरोध प्रदर्शन किया लेकिन ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा एक भी बात नहीं मानी जा रही । छात्रों पर फीस का इतना भार है कि छात्र अपना पैसों की वजह से एडमिशन भी नहीं ले पा रहे हैं । राहुल उवार ने कहा कि जिस तरीके से कुलपति के द्वारा छात्रों का आघात करके आर्थिक रूप से भरतपुर की छात्र शक्ति को कमजोर करके शिक्षा को कमजोर करने का काम और छात्र शक्ति के नेतृत्व को कमजोर करने का काम किया जा रहा है जो की बहुत ही निंदनीय है । 5 सरकार के विधायक अपना स्टेटमेंट दे चुके हैं लेकिन पांचो विधायकों की भी नहीं मान रहा । राहुल उवार ने कहा जब पांच विधायको कि भी नहीं मान रहा तो ऐसे किसी मंत्री और ऐसे किस मंत्री का हाथ है जो बी के साथ मिलकर छात्रों का शोषण करवाया जा रहा है । राहुल उवार ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर फीस कम नहीं होती है तो छात्रों के हक अधिकार के लिए में कलेक्ट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठूंगा इस वीच छात्र नेता रजत पूनिया देवेंद्र हथेनी रिकु भरतपुर ने भी अपनी बात रखी ।