जयपुर। Google अपने ऐप स्टोर Play Store से लगभग 150 ऐप्स को बैन कर दिया है। ये ऐप ऐसे हैं जो यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने प्ले स्टोर से 150 दुर्भावनापूर्ण ऐप्स को हटा दिया है। ये ऐप कथित तौर पर अल्टिमाएसएमएस नामक एक अभियान का हिस्सा थे, और इन ऐप्स के माध्यम से स्कैमर्स ने एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं को प्रीमियम एसएमएस सेवाओं के लिए साइन इन करने का लालच दिया था।
अवास्ट एंटीवायरस ब्लॉग से आई रिपोर्ट के अनुसार, इन दुर्भावनापूर्ण अभियानों का हिस्सा रहे सैकड़ों ऐप्स को 10.5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया।
ब्लॉग पोस्ट के अनुसार ये बैन किये गये सभी ऐप्स अल्टिमाएसएमएस अभियान का हिस्सा हैं, इनकी संख्या 151 है। इन ऐप्स को 10.5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है, और संरचना और कार्य लगभग समान हैं। और इनका इस्तेमाल प्रीमियम एसएमएस घोटाला अभियान को फैलाने के लिए उपयोग की जाती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इन नकली ऐप को 80 से अधिक देशों के उपयोगकर्ताओं द्वारा डाउनलोड किया गया था, जिनमें से अधिकांश मध्य पूर्व, अमेरिका और पोलैंड के उपयोगकर्ताओं द्वारा डाउनलोड किए गए थे। यहां हम आपको कुछ ऐप्स के नाम बता रहे हैं अगर वे आपके फोन में हैं तो उन्हें अनइंस्टॉल कर दे।
Mobile Scanner Pro: PDF Scanner App, Scan to PDF
Magic Mix Cut – Super Video Editor
Future Scanner FREE 2021
Pro Video Downloader 2021
Ultima Keyboard 3D Pro
VideoMixer Editor Pro
FX Animate Editor Pro
Battery Animation Charge 2021
Dynamic HD & 4K Wallpapers
GB Neon HD Keyboard Background
Applock X FREE
NewVision Camera
Ultra Camera HD
Wi-Fi Password Unlock
Wi-Fi Around: All Wi-Fi and Hotspots Unlock
Colorful Call Screen & Phone Flash
Waterdrinker Reminder
GT Sports Racing Online 4
Magic Fonts and Keyboard 2021
All Language Photo and Voice Translator Al
Crime City: Revenge
Reface Ultra
Projector HD/AR Video Editor
LivePhoto Animator
Ludo Masterpiece Online