जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में आज देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रर्दशन के दौरान मंहगाई और मोदी सरकार के खिलाफ कुछ मंत्रियों ने ही भाषण दिये। वहीं, कई मंत्रियों को भाषण देने के लिए बुलाने पर भी कन्नी काट गये जिसके कारण राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासारा मंत्रियों पर भडक गये। डोटासारा ने कहा कि, "ऐसे चुप रहने से काम नहीं चलेगा, अगर आप मोदी के खिलाफ कुछ बोल दोगे तो तुम पर इनकम टैक्स के छापा नहीं पडेगा।"
जयपुर सिविल लाइंस में धरना
दरअसल आज राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर सिविल लाइंस में बढ़ती मंहगाई के का विरोध करने हेतु धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दौरान राज्य के तीन मंत्रियों भजनलाल जाटव, ममता भूपेश और प्रताप सिंह खाचरियावास ने ही भाषण दिये। डोटासारा ने एक अन्य मंत्री को ईशारा करते हुए भाषण देने को कहा लेकिन मंत्री ने अगुंली हिलाते हुए भाषण देने से मना कर दिया। मोदी सरकार और महंगाई के खिलाफ मंत्रियों के नहीं बोलने पर गोविंद सिंह डोटासारा भडक गये और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे।
डोटासारा ने कहा कि, "इस तहर से अंगुली हिलाकर मना करने से काम नहीं चलेगा।" उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है। आप सभी गांवों में, सडको पर जहां मौका मिले बोलना चाहिए। आपके पास जोश होना चाहिए।
ये मंत्री रहे मौजूद
धरना प्रर्दशन में गोविंद सिंह डोटासारा, प्रताप सिंह खाचरियवास, ममता भूपेश, हेमाराम चौधरी, भजनलाल जाटव, महेश जोशी, हेमाराम चौधरी सहित कई मंत्री मौजूद थे लेकिन भाषण सिर्फ भजनलाल जाटव, ममता भूपेश और प्रताप सिंह खाचरियावास ने ही दिये।