अवैध ब्लास्टिंग से पहाड़ी मंदिर को पहुंच रहा है भारी नुकसान, स्थानीय लोग अवैध खनन से परेशान

अवैध ब्लास्टिंग से पहाड़ी मंदिर को पहुंच रहा है भारी नुकसान
स्थानीय लोग अवैध खनन से परेशान
पिलानी (केपी रूंथला) कस्बे के प्राचीन पहाड़ी मंदिर एक आस्था का केंद्र बना हुआ है मंदिर के चारों तरफ से हो रही अवैध ब्लास्टिंग खदान के ठेकेदार के द्वारा अनाधिकृत एवं इल्लीगल तरीके से मनचाहे स्थान पर ब्लास्टिंग हो रही है। जिससे स्थानीय पशु पक्षी एवं पेड़ पौधों को भारी समस्या झेलनी पड़ रही है ।अनाधिकृत मनचाहे स्थानों पर पत्थर तोड़ने से आम आदमियों के लिए भी खतरा पैदा हो रहा है पहाड़ के ऊपर बना प्राचीन मंदिर 100 वर्षों पुराना बाबा संकटमोचन मदिर का निर्माण बिरला परिवार के द्वारा करवाया गया था जो आज अनाधिकृत ठेकेदारों के द्वारा टूटने की कंगार पर खड़ा हो रहा है ।अपना राज्य सरकार की स्वीकृति के फर्जीवाड़े में चलती यह माइंस स्थानीय नेताओं के तालमेल से भ्रष्टाचार को पनाह दे रहे हैं पहाड़ी मंदिर के समीप बने मकानों में भी रहने वाले परिवारों के लिए यह एक जी का जंजाल बन रहा है ।पिलानी नगर पालिका चेयरमैन होशियार सिंह ने बताया कि अनाधिकृत तरीके से पहाड़ी पत्थर को तोड़ा जा रहा है ।प्रशासनिक एवं सरकारी अधिकारियों को बार-बार कहने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से जनता में बड़ा भारी रोष है। अब देखना है कि स्थानीय तहसीलदार उपखंड अधिकारी जिला कलेक्टर झुंझुनू इसके ऊपर ठोस कार्रवाई करने में कहां तक सफल हो पाते हैं या फिर यूं ही भ्रष्टाचार को पनाह मिलती रहेगी अगर प्रशासनिक अधिकारी कोई बड़ा कदम नहीं उठाएंगे तो मजबूरन वहां पर धरना प्रदर्शन बैठने को मजबूर होना पड़ेगा अगर कोई मानहानि की क्षति होती है जिसका संपूर्ण जिम्मेवार प्रशासन होगा पिलानी के गणमान्य जनों ने नगर पालिका पार्षद पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नागरिकों ने राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री को ज्ञापन लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है वरिष्ठ पत्रकार कैलाशपति रूथला ने मांग को सही ठहराते हुए शीघ्र ही कार्रवाई करवाने की बात कही