जयपुर (अरुण सोनवाल) जयपुर के ग्रेटर नगर निगम में आए दिन अवैध निर्माणों की भरमार चल रही है जयपुर शहर के मालवीय नगर जोन में कई नये घरों में बेसमेंट व घरों के बाहर फुटपाथ तक अतिक्रमण का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है।
मालवीय नगर सत्कार शॉपिंग सेंटर के सामने बने आवासीय मकानों में सेटबैक की जगह पर दुकानों का निर्माण कर रखा है। साथ ही दुकानों के बाहर 5-10 से फीट जगह तक लोहे के टीन सेट के साथ अवैध रूप से दुकानों के बाहर कब्जा कर रखा है।
जिसे शिवानंद मार्ग की चौड़ाई कम होने की वजह से आए दिन या जाम की स्थिति रहती है। नगर निगम प्रशासन इन निर्माणों को देखते हुए भी अपनी आंखें मूंद कर रखी है। और फुटपाथ पर पक्के निर्माण हो रहे हैं।
वार्ड 131
पार्षद गोविंद छींपा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसे निर्माण हो रहे हैं तो नगर निगम में शिकायत कर तुरंत प्रभाव से कार्य को रुकवाने की प्रक्रिया की जाएगी।