संवाददाता गौतम के गट्स
जोधपुर।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया पुलिस थाना बिलाड़ा में प्रकरण संख्या 324/2021 धारा 384 भादस. में स्कार्पियों वाहन ले जाकर वापिस देने पर रूपये मागने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से पिस्टल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
घटना का विवरण -
प्रार्थी श्री अजमाल राम जाति जाट निवासी साजटा जिला बाड़मेर द्वारा पेश रिपोर्ट की कि मेरा वाहन स्कार्पीयॉ एस 10 सफेद रंग नम्बर जी.जे. 05 जे.के. 5111 को लेकर दिनांक 02.07.2021 को मै व मेरा भाई बिलाड़ा आ रहे थे बिलाड़ा से खेजड़ला की और माताजी के दर्शन करने जा रहे थे हॉटल पर चाय पीने रूके तब वहां पर हमारे मिलने वाले तेजाराम जाट, सुनिल पुत्र श्री तेजाराम जाट निवासी झाक कपिल सेंगवा पुत्र श्री सहीराम सेंगवा निवासी घाणामगरा ने हमसे हमारी गाडी की चाबी मांगी और कहा की वापस आ रहे हैं इतनाकह कर और गाडी लेकर चले गये। काफी देर तक नहीं आने पर हम चले गये दो तीन दिन बाद तेजाराम वगैरा ने 2, 00000 रूपये मांगे और कहा की पैसे दो और गाडी ले जाओ गाडी के अन्दर कागजात व 25000 रूपये नगद थे उक्त रिपोर्ट पर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 324 दिनांक 04.08.2021 धारा 384 भा.दं.सं. दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू
कार्यवाही पुलिस विवरण -
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि इस घटना पर पुलिस थाना बिलाड़ा में अति.पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री सुनील के. पंवार व वृताधिकारी वृत बिलाड़ा वृताधिकारी वृत बिलाड़ा श्री भूपेन्द्रसिंह शेखावत के निर्देशन में थानाधिकारी बिलाड़ा श्री अचलदान नि.पु. के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर मामले में गिरफ्तारी के निर्देश पर थानाधिकारी मय अपनी टीम के साथ इन वान्छित अभियुक्तों के बारें में आसूचना एकत्रित कर उनके विरूद्व डाटाबैस तैयार किया। इस डाटाबैस के आधार पर टीम द्वारा आसूचना के आधार पर थाना हाजा की टीम द्वारा उनके विरूद्ध सूचना एकत्रित की। वान्छित मुलजिमानों को पकड़ में आ जाने पर उक्त प्रकरण में फरार मुल्जिमान सुनिल पुत्र श्री तेजाराम जाति जाट उम्र 23 साल निवासी झाक बिलाड़ा, कपिल सेंगवा पुत्र श्री सहीराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी घाणामगरा को प्रकरण हाजा में जरिये प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुनिल खोजा से पुछताछ के दौरान कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई दोनों ही मुल्जिमान आले दर्जे व बदमाश प्रवृति के हैं जिनसे गहनता से अनुसंधान किया जा रहा हैं।
गिरफतार तस्कर अभियुक्त की सूची -
1. सुनिल पुत्र श्री तेजाराम जाति जाट उम्र 23 साल निवासी झाक बिलाड़ा,
2. कपिल सेंगवा पुत्र श्री सहीराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी घाणामगरा
पुरूस्कृत गठित टीम -
उक्त तस्कर मुल्जिम के कब्जे में हथियार बरामदगी व आसूचना एकत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले गठित टीम में थानाधिकारी बिलाड़ा अचलदान नि.पु., अक्षयराजसिंह सउनि., श्यामसिंह, नेमीचंद, संतोषकुमार, छोटाराम व दशरथसिंह की विशेष भूमिका रही जिन्हें पुरूस्कृत किया जायेगा।