Bundi: इम्यूनिटी महाभियान पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने किया शुभारंभ

बूंदी, 23 दिसंबर। बालचंदपाडा स्थित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी में शनिवार को को ही कोविडकालजन्य परिस्थितियों में संक्रमण, मौसमी बिमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी महाभियान की पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने आमजनों को आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित इम्यूनोबूस्टर काढ़ा पिलाकर शुरूआत भी की। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने लोगों को स्वस्थ रखने के लिए जिला आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को सराहते हुए रोगी सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पीएमओ डॉ. सुनील कुशवाह ने बताया कि वर्तमान संक्रमण जन्य परिस्थितियों में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन, इम्यूनिटी की महती भूमिका है। रोगप्रतिरोधकक्षमता बढ़ाने में चिकित्सकीय निर्देशन में नियमित रूप से काढ़ा सेवन काफी कारगर है, इसलिए आज से प्रतिदिन 1000 लोगों के लिए काढ़ा बनाकर पिलाया जायेगा। लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा। 
इस अवसर पर डॉ विजेंद्र कुमार मीणा,आरोग्य समिति के विठ्ठल सनाढ्य,महेश पाटोदी,कैसी वर्मा,चंद्रप्रकाश सेठी,रोटरी क्लब अध्यक्ष घनश्याम जोशी,डॉ अक्षय गौतम,कंपाउंडर रामप्रकाश वर्मा, संतोष शर्मा,वर्षारानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, पूर्व पार्षद कर्णशंकर सैनी,महावीर हल्दिया,लोकश दाधीच समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।