पर्यावरण प्रेमी मनोज घुमरिया से प्रभावित होकर युवाओं ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
15 अगस्त तक लगाएंगे 500 पौधे
किशोर कुमार सैनी
खेतड़ी l
उपखंड के ग्राम पंचायत बबाई की ढाणी मामराज की में युवाओं में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया टीम मनोज घुमरिया के कार्यकर्ता राकेश कुमार सैनी ने कहा कि हमारे नेता पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार घुमरिया से प्रभावित होकर हमने 15 अगस्त 500 सौ पौधे लगाने का निर्णय लिया है राकेश कुमार सैनी ने कहा कि हमारे नेता पर्यावरण के प्रति बड़े ही संवेदनशील है संजय नगर की ढाणी ढहर वाला में पहाड़ियों के बीच पिछले दिनों ही 1000 पौधे लगाए हैं उस जगह का नाम सुंदरवन रखा है इससे प्रभावित होकर हम भी 500 पौधे लगाएंगे इस मौके पर राकेश कुमार,विनोद कुमार, जितेंद्र सैनी, सचिन सैनी, यादराम सैनी, रिंकू सैनी आदि युवा उपस्थित थे