शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर रेणु जयपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने बूंदी के प्रमुख पर्यटन स्थलों को आकर्षक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष तौर पर जैत सागर,प्रमुख बावडियों, प्राचीन दरवाजों के सौंदर्यीकरण व सार संभाल के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों को नया रूप देने के लिए यथाशीघ्र प्रस्ताव बना कर दिए जाएं। रामगढ़ टाइगर रिजर्व मेंक्षपर्यटन विकास के मध्यनजर तैयारियां प्रारंभ की जाएं। यहां टाइगर सफारी के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। बैठक में इंटेक् संयोजक विजय राज सिंह हाडा, वृत्त अधीक्षक पुरातत्व विभाग उमराव सिंह,सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, सार्वजनिक निर्माण, वन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।