बाघोली ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष मेघाराम सैनी व उपाध्यक्ष पद पर रोहिताश कुमार बायल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए
ग्रामीणों ने किया माला पहनाकर स्वागत
राकेश सैनी
बाघोली ।
ग्राम सेवा सहकारी समिति बाघोली में गुरुवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी प्रभु दयाल व व्यवस्थापक बनवारी लाल सैनी ने बताया कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद चुनाव के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति में दो नामांकन दाखिला हुए। उसके बाद 11:00 बजे तक नाम वापस लेने तक कोई आवेदन नहीं आया। बाद अध्यक्ष पद के लिए मेघाराम सैनी व उपाध्यक्ष पद के लिए रोहिताश कुमार बायल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके पक्ष में 6 सदस्य शामिल रहे। ग्रामीणों ने अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व सदस्यों का माला पहनाकर कर अभिनंदन किया। अध्यक्ष मेघाराम सैनी के घर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। राम नगर में सरपंच जतन किशोर सैनी ने अपने आवास पर पहुंचने पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का माला व साफा पहना कर अभिनंदन किया। इस दौरान सरपंच जतन किशोर सैनी, पूर्व सरपंच व अध्यक्ष फूलचंद सैनी, पुजारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कैलाश सिंह, किशनलाल सैनी, मालाराम सैनी रामनगर, सादुला राम सैनी रामनगर, सुल्तान सिंह, सुरजा राम गुर्जर, रिटायर्ड अध्यापक मालीराम, देवी सहाय सैनी, विमला देवी,बलवंत सैनी रामनगर, रणजीत सिंह राणावत, बनवारी लाल सैनी, संजू बायल, पंसस के प्रतिनिधि मुन्ना बाल्मीकि, नोरंग लाल सैनी, पूर्व पंच माधा राम, राकेश भगत, नटवरलाल शर्मा, सरदारा राम सैनी, हरसा राम, कैलाश सवामणा, जगदीश प्रसाद , मदनलाल तसीड, गोकुल चंद भगत, प्रभु दयाल भगत, मूलाराम, नागर मल, सुरेश कुमार, पुष्कर शर्मा, पहलाद ,प्रकाश ,मनोहर लाल, नेतराम, बाबूलाल, किशनलाल होलदार, जेपी सैनी, मंसाराम, किशन लाल सैनी रामनगर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।