शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन को देखते हुए एक बार फिर पूर्व जिला मुख्य संगठक राजकुमार सैनी को सेवादल संगठन में प्रदेश सचिव तथा विकास शर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दाधीच, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इस्तियाक अली, सरपंच सुरेश कुमार मीणा, कांग्रेस सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलशन नायक कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन लखेड़ा,सुखराज मेघवंशी, दीनबंधु राठौर, हैदर अली सांखला, राजेन्द्र मालव, ओमप्रकाश सुमन, मुरलीधर मेघवाल, जाकिर देशवाली, बनवारी मेघवाल,चेतन सैनी, रामकुवार गुर्जर, विष्णु सैनी आदि ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।