-हम जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान का फर्ज निभाएं व शत-प्रतिशत मतदान कर जिले की शान बढ़ाएं
बून्दी 28अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही जिले में मतदान जागरूकता का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है सुधि नागरिक व संगठन भी अब मीडिया के प्रोत्साहन से इस दिशा में गतिशील हो रहे हैं। इसी क्रम में देवपुरा में जिला इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में माटुंदा में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनाकर मतदान हेतु आमजन को प्रेरित किया गया।
रॉयल सिटी में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉक्टर सर्वेश तिवारी ने संभागियों को मतदान को अपना फर्ज समझ कर निभाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक वही है जो सही व्यक्ति को अपना वोट देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने आमजन का अव्वाहन किया कि वह आगामी चुनाव में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में शत प्रतिशत मतदान कर जिले की शान बढ़ाएं । संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ गाइड कैप्टन मीना कुमारी बैरवा ने की व बीएलओ रितेश कुमार जैन तथा इंजीनियर नितिन कुमार जैन विशिष्ट अतिथि रहे। संगोष्ठी में नव मतदाताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया एवं संभागियों को मतदान की आवश्यकता व महत्व पर चर्चा के साथ आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। फेस अवसर पर भूत लेवल ऑफिसर जन मतदाताओं से जुड़े विभिन्न प्रकार के डिजिटल ऐप की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय बालचंद पाड़ा की राज्य पुरस्कार गाइड पूर्वी जैन ने किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा गौतम ने आभार प्रकट किया।
संगोष्ठी में इलेक्शन कैंपस एंबेसडर आतिश वर्मा सहित वरिष्ठ नागरिक नवल किशोर ,मीरा देवी, नव मतदाता संजू यादव,ललित किशोर , गोल्डी वर्मा ,चंचल कुमारी, दीक्षा, ,नीतू बैरागी ,मिथिलेश ,संतोष प्रशिक्षु अध्यापिका अर्चना गुप्ता, जागरुक गृहणियों सीमा जैन ,माधुरी जैन , विमला राठौर , मीराबाई, मोहिनी बाई ,साक्षी अग्रवाल ,किरण वर्मा व निशा वर्मा ने अपने विचार प्रकट किए व मतदान का संकल्प लिया।
रंगोली सजाकर दिया मतदान का संदेश
उधर माटुन्दा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य सौभाग्य कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता व गतिविधि का आयोजन हुआ। गाइड कैप्टन उम्मेहबीबा के नेतृत्व में गाइड्स द्वारा मतदाता जागरूकता रंगोली का निर्माण कर मतदान दिवस पर वोट करने हेतु जन चेतना कार्य किया गया। स्कूल परिवार के ओम मीणा, धर्मेंद्र कुमार राठौर व रामदयाल ने विद्यार्थियों को शतप्रतिशत मतदान में सहयोग हेतु प्रेरित किया।