जयपुर। अगर आप एक मिड़ रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Flipkart Sale में रियलमी 7 प्रो पर आपको अच्छी डील मिल रही है। इस फोन को आप अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह फोन 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
Realme 7 Pro कीमत और offers
Flipkart पर इस फोन को एक हजार डिस्काउंट कीमत के साथ लिस्ट किया हुआ है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को आप 19,999 रूपये में खरीद सकते हैं। Flipkart पर आपको कईं सारे आॅफर भी देखने को मिलेंगे जिनका आप लाभ उठा सकते हैं।
अगर आप Citi बैंक का Credit या Debit Cardsइस्तेमाल करते हैं तो आपको अधिकमत ₹750 का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैश मिलेगा। Baroda Mastercard debit card से पहली बार ट्रांजेक्सन करने पर आपको 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।
Realme 7 Pro के फीचर्स
Realme 7 Pro में 6.4 इंच सुपर AMOLED कैपेसिटिव टचस्क्रीन है जिसका रिज़ॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है। Realme का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट यानी 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध है। साथ ही इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर भी दिया गया है। Realme 7 Pro Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Realme UI चलाता है और इसमें 65W सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। कैमरे की बात करें तो, Realme 7 Pro में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है। 64 MP का प्राइमरी कैमरा है, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 MP का मैक्रो लेंस है। सामने की तरफ 32 एमपी कैमरा है।