हिण्डोली कस्बे में डिवाइडरों व चौराहों पर लगने लगे गंदगी के ढेर

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|

विकास अधिकारी अजीत सिंह रावत के 2 महीने तक ट्रेनिंग पर जाते ही हिंडोली कस्बे की सफाई व्यवस्था वापस पटरी से उतर गई है। कस्बे के डिवाइडरों पर वापस गंदगी होने लगी है। जगह जगह वापस कचरे के ढेर दिखाई देने लगे है। प्रमुख चौराहों सहित वार्डों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।
ग्रामपंचायत वापस अपनी पुरानी कार्यशैली पर चल पड़ी है। जिसके चलते कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है। ज्ञात रहे हिंडोली कस्बे में नई पोस्टिंग के साथ आए विकास अधिकारी अजीत सिंह रावत ने पदभार ग्रहण करते ही सबसे पहले कस्बे की साफ सफाई का बीड़ा उठाया था। डिवाइडरों पर कचरा पात्र रखवाए गए। सुबह व शाम दोनो समय ग्रामपंचायत का ट्रैक्टर कचरा उठाता था। गली महोल्लो से लेकर सड़को के किनारे भी साफ सफाई करवाई गई। जिससे कस्बेवासियों की भी सराहना मिली थी।कस्बेवासियो को पहली बार हिंडोली की दशा सुधरने की आस बंधी थी। विकास अधिकारी रावत खुद सुबह जल्दी उठकर कस्बे की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते थे। जिसके चलते सफाईकर्मी भी मुस्तेद रहते थे। लेकिन जैसे ही विकास अधिकारी ट्रेनिंग के लिए गए वैसे ही ग्रामपंचायत ने वापस अपनी मनमर्जी शुरू कर दी।


पहली बार सही अधिकारी कस्बे में आया था। अच्छे अधिकारीयो को हिंडोली में टिकने नही दिया जाता। उनके प्रयास अच्छे थे।ग्रामपंचायतअपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे।

संदीप झवर - अध्यक्ष व्यापार मंडल हिंडोली

सफाई व्यवस्था पर ग्रामपंचायत ने ध्यान देना बंद कर दिया है। विकास अधिकारी ने अच्छी पहल की थी। ग्रामपंचायत की हठधर्मिता से कस्बे के हालात बदतर हो चुके है।


महावीर सैनी - ग्राम रक्षक हिंडोली