जेपी महरानिया
चंवरा।
क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मैनपुरा के राजस्व गांव हीरवाना स्थित भूमि खसरा नंबर 738/231व 740/621 में न्यायालय द्वारा उपखंड अधिकारी उदयपुरवाटी के निर्णय के अनुसार प्रशासन द्वारा गैर मुमकिन राजकीय रास्ते को मौके पर चालू करवाया गया। उक्त भूमि खसरा नंबर 738/231व 740/621 में न्यायालय द्वारा उपखंड अधिकारी उदयपुरवाटी महोदय के निर्णय के अनुसार मुकदमा नंबर 202/2021 किस्म प्रार्थना पत्र 251 (क) निर्णय दिनांक 13/4 /2022 को हुआ था जिसमें गैर मुमकिन रास्ता राजकीय उक्त खसरा नंबर 738/231 व 740/621 में गैर मुमकिन राजकीय रास्ता दर्ज किया गया है। गुरुवार को गुढा गोड़जी तहसीलदार सुभाष स्वामी के निर्देशानुसार गिरदावर रामस्वरूप झाझड़िया व पटवारी मनोज देवी द्वारा उक्त गैर मुमकिन राजकीय रास्ते को मौके पर जेसीबी मशीन चलाकर खुलवाया गया। मौके पर किसी प्रकार का विवाद न हो जिसको लेकर गुढ़ा गोड़जी पुलिस थाने के एएसआई कैलाश सिंह व महिला सुरक्षाकर्मियों सहित पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस रास्ते को लेकर तीन चार परिवारों में पिछले काफी वर्षों से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों द्वारा कई बार आपसी समझाइस व सुलह भी की गई लेकिन एक पक्ष की हठधर्मिता के चलते इस रास्ते का निस्तारण नहीं हो सका। इस रास्ते को गुरुवार को प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाकर मौके पर खुलवाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह गांव से पहाड़ी में जाने वाले प्राचीन कटान सुधा गैर मुमकिन राजकीय रास्ते को भी चालू करवाने की मांग की।