लोहार्गल में कावड़ियों की रही धूम दूरदराज से कावड़ लेने आए श्रद्धालू कांवड लेकर हुए रवाना

लोहार्गल में कावड़ियों की रही धूम
दूरदराज से कावड़ लेने आए श्रद्धालू कांवड लेकर हुए रवाना

सावन का तीसरा सोमवार आज शिवालयों में रहेगी भीड़, होगा भगवान शंकर का अभिषेक

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
सावन के पवित्र माह पर लोहार्गल में रविवार को कावड़ियों की भीड़ रहीl दूरदराज से आए कांवड़िये अपनी कावड़ लेकर अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए l हाथों में कावड बोल बम तड़क बम की स्वर लहरियां बिखेरते हुए कावड़िऐ अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए l आज सावन के तीसरे सोमवार को आसपास के धार्मिक शिवालयों में भगवान शंकर का अभिषेक किया जाएगा l दिनभर पूजा-अर्चना का दौर जारी रहेगा l आज खंडेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर ,सनकादिक लोक सुकतलाई एवं आसपास के शिवालयों में भजन कीर्तन चलेंगे l