आंदोलनकारियों पर कार्रवाई के विरोध में सैनी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता_बबलू सैनी
मनोहरपुर (शाहपुरा)। जय फुले माली विकास जन सेवा समिति नवलपुरा मनोहरपर के तत्वाधान में सैनी समाज के लोगों ने आरक्षण आंदोलन महारैली के संयोजक सीपी सैनी व अन्य सहयोगियों की रिहाई को लेकर मनोहरपुर नायब तहसीलदार छितर मल सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है साथ ही सैनी समाज के लोगों ने रात को सो रहे आरक्षण आंदोलनकारियों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है और आरक्षण महारैली के संयोजक सीपी सैनी व अन्य सहयोगियों को जल्द रिहाई वह मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।
सैनी समाज के लोगों ने ज्ञापन में अवगत करवाया है कि 15 सितंबर को समाज ने 11 सूत्री मांगों को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में महारैली का आयोजन किया गया था जिसमें समाज के लाखों लोग एकत्रित हुए और शांति पूर्वक मांगों को लेकर आंदोलन किया गया। देर रात्रि में सैनी समाज के लोग आंदोलनकारी शांति पूर्वक सो रहे थे उसके बावजूद पुलिस प्रशासन के द्वारा आंदोलनकारियों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया इस घटना को लेकर समाज के लोगों सहित अन्य समाज में भी काफी आक्रोश व्याप्त है और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है माली समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के लोगों ने आंदोलन महारैली के संयोजक सीपी सैनी सहित अन्य सहयोगियों को जल्द रिहाई कर मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की है अन्यथा माली सैनी समाज के द्वारा महा आंदोलन किया जाएगा जिसका प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा इस दौरान जय फुले माली विकास जन सेवा समिति अध्यक्ष साधूराम सैनी, पीसी सैनी, राकेश सैनी, बबलू सैनी, अर्जुन सैनी, गणपत सैनी, मगलचन्द सैनी, महावीर सैनी, महासचिव अमित सैनी, नाथू सैनी(मंडी वाले) मोहन लाल सैनी, पूर्व तहसील अध्यक्ष प्रह्लाद सैनी
गोपाल सैनी, बाबु लाल,राधेश्याम, जगदीश, धोलू राम, बनवारी आदि सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।